Skip to main content

आपकी सक्सेस के क्या मायने है?

सफलता और असफलता के बीच की सबसे बड़ी विभाजक रेखा को इन पांच शब्दों में बताया जा सकता है की'मेरे पास समय नही है'।
(फील्ड)
सक्सेसस क्या है?
सिम्पल है।
90% लोग ये मानते हैं कि सक्सेसस मीन्स पैसा।
बड़ा सा बंगला,ऐशो आराम की लाइफ और वो सारी चीजें जो हम पाना चाहते हैं,वो पा लेना।
बट अगर वास्तव में देखा जाए तो सक्सेस क्या है?
और अगर मैं आपसे सवाल करूँ की सक्सेस क्या है, तो आपका जवाब क्या होगा?
हममे से हर कोई एक बेहतर लाइफ जीना चाहता है।
हर कोई चाहता है कि उसकी सारी जरूरते पूरी होती रहे।
जो भी उसे चाहिए वो उसे मिलता रहे और कोई प्रॉब्लम न आये।
लेकिन क्या ऐसा पॉसिबल है?
क्या ऐसा हो सकता है,कि किसी की लाइफ में कोई प्रॉब्लम न आये और वो ऐसे ही जीता रहे?
पता है अगर ऐसा होने लगे।
अगर इंसान की हर ख्वाहिश आसानी से पूरी हो जाये और उसकी लाइफ में वो सब कुछ हो, जो वो चाहता है।
तो वो इंसान अपनी जिंदगी को अनुभव के उस स्तर से कभी नही जी पायेगा जो कि एक ऐसा इंसान जीता है जिसने अपनी लाइफ में बहुत सारी मुश्किलों को झेला होगा।
और रही बात पैसे की तो ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास बेशुमार पैसा है लेकिन खुद के लिए उनके पास समय नही है।
बहुत बोरिंग हो जाता है ऐसी लाइफ जीना जिसमें की आपके पास आपके खुद के लिए ही टाइम न हो।
पैसा तो बहुत है बट टाइम नही है।
और ये आपको आपके आस पास भी मिल जाएंगे। वो आपका बॉस हो सकता है , आपका लैंडलॉर्ड, कोई पैसेवाला दोस्त , दूर का रिश्तेदार जो केवल शादियों में दिखाई देता है।
या फिर आप खुद।।
आप इनसे जब भी मिले होंगे आपको एक बात जरूर सुनने को मिली होगी।
मेरे पास इतना टाइम नही है।।
वो इतना व्यस्त हैं कि उनके पास खुद के लिए ही टाइम नही है।
उनसे जब भी पूछो।
यार आज टाइम नही है।
समझ नही आता सारा टाइम पैसा ही कामना क्या सबसे जरूरी है।
अपने लिए टाइम निकालना क्या कोई फालतू काम है?
और ये सोंचने वही बात है ऐसे बहुत से लोग है जिन्होंने अपनी सारी लाइफ लगा दी पैसा कमाने में और मर गए और अगर उनसे कोई पूछता की ये सब क्यो तो उनका यही जवाब होता कि ये सब हम अपने फ्यूचर के लिए कर रहे हैं।
किस फ्यूचर के लिए उस फ्यूचर के लिए जो है ही नही।
जिसका कोई पता नही की आगे क्या होने वाला है उसकी चिन्ता।
ये तो बचकाना लगता है।
भाई सब कुछ उसी पे निर्भर नही करता।
ऐसे लोग अपनी लाइफ को जीते नही काटते है।
और उनका कोई वजूद नही रह जाता।
तुम्हारे पास पैसा है लेकिन तुम उससे समय नही खरीद सकते ।
तुम खुशी नही खरीद सकते ।
दूसरों की नजरों में सफल होना बड़ी बात नही है क्योंकि पैसा कमाया है।
लेकिन खुद के लोए टाइम नही है ये बहुत बड़ी और बुरी बात है।
तुमसे ज्यादा खुशी और समय  तो तुम्हारी कंपनी में काम करने वाले इम्प्लाई के पास होगी क्योंकि उसके पास समय है अपने लिए।
यहां सबसे बड़ी बात है अपने लिए समय।
जरा सोंचिये आप इतना सब कुछ कर रहे हैं अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए,और आपने बना भी लिया लेकिन अब आपके पास टाइम ही नही है कि उस बेहतर लाइफ को आप जी सकें तो फिर क्या फायदा हुआ आपके सफल होने का।
इससे कोई फर्क नही पड़ता कि वो कम पैसे कमाता है या उसका घर छोटा है और सामाजिक रूप से आपकी नज़रों में वो सफल नही है
लेकिन वास्तविक रूप से वो सफल है।
क्योंकि उसके पास खुद के लिए समय है।
और ये बहुत बड़ी बात है
और कोई चीज मायने नही रखती ।
ख्वाहिशें तो सबकी बड़ी होती है
लेकिन ख्वाहिशें भी कैसी मेरे पास पैसा हो बंगला हो गाड़ी हो ऐशो आराम हो।
लेकिन किसी की ख्वाहिश ये नही होती कि मेरे पास समय हो ।
हैरानी होती है ये देखकर की लोग बिजी होना ज्यादा पसंद करते हैं ।
बजाय खाली होने के ।
और अगर कोई इंसान अपनी जरूरतों को कम करके अपने ऊपर समय देता है अपनी लाइफ को जीने की कोशिश करता है।
तो हमारे समाज की एक अच्छी आदत है।
हम उसका मजाक उड़ाते हैं,बिना ये सोंचके समझे कि हम क्या है।
हमारे पास क्या है।
हमने खुद के साथ जो किया होता है वही हम दूसरों के साथ भी होता हुआ देखना पसंद करते है ।
और क्योंकि हमने ये तय कर लिया है कि हमे ऐसे ही जीना है तो हमे इससे कोई फर्क नही पड़ता कि सामने वाला हमसे क्या कहता है
और आपकी  सफलता इस बात को तव्वजो नही देती की आपके पास कितना पैसा  है
यकीन मानिए।
हमारे पास टाइम होना चाहिए खुद के लिए और इसके लिए कुछ ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही है।
बस अपने आप को टाइम दीजिये।
अपने काम को थोड़ा कम कीजिये लाइफ को जीने की कोशिश कीजिये उसे काटने की नही।
और ये सोंचना बंद कर दीजिए कि आपकी सफलता पैसे और आपके दिखावे पे डिपेंड करती है ।
नही बिल्कुल नही ये बिल्कुल नही करती।और न आगे भी करेगी ।
ये बस उस एक चीज पे निर्भर करती है कि आप कितने जागरूक है आपने अपने साथ,अपने अंदर कितना काम किया है ।
कितना समय दिया है अपने आप को बस।
लाइफ का मतलब ही पैसा कमाना नही होना चाहिए।हमे कुछ अपने लिए समय भी कमाना चाहिए ।
क्योंकि
समय आपके जीवन का सिक्का है। आपके पास बस यही एक सिक्का है, और सिर्फ आप ही तय कर सकते हैं कि इसे कैसे खर्च करना है। सावधान रहिये नहीं तो आपके लिए और लोग इसे खर्च कर देंगे। ~कार्ल सैंडबर्ग

Comments

Popular posts from this blog

जरूरी क्या है अच्छा बनना या अच्छा दिखना?

आपके मरने के बाद कोई भी ये याद नहीं रक्खेगा कि ये कपड़े बहुत ब्रांडेड पहनता था। इसके पास फ़ोन बहुत अच्छा था। इसकी कार बहुत महंगी थी। या इसके पास बहुत बड़ा बंगला था । इन सब बातों को कोई भी याद नही रक्खेगा। सिवाय इसके की आपका व्यक्तित्व कैसा था। ये बात थोड़ी अटपटी जरूर लगती है लेकिन ये सच है। किसी को कोई मतलब नही है कि आप क्या पहनते है? किससे चलते हैं क्या खाते हैं क्या पीते हैं कितने महंगे घर में रहते हैं किसी को कोई फर्क नही पड़ता। लोग आपको केवल आपकी पर्सनैलिटी से याद रखते हैं आपके बिहेवियर से याद रखते हैं,आपकी पॉजिटिविटी से याद रखते हैं आपकी सिनसीअर्टी से याद रखते हैं अपने काम के लिए जो आपका डेडिकेशन है उसके लिए याद रखते हैं। और इसका आपके चहेते ब्रैंड से कोई लेना देना नही है। लेकिन हम सब कहीं ना कहीं दूसरों का ध्यान अपनी ओर करना चाहते हैं। इस दुनिया का हर इंसान, यही चाहता है कि सबका ध्यान मेरी तरफ हो। हर कोई कहीं न कहीं मुझसे अट्रैक्ट हो और हम इसी चक्कर में एक से एक महँगा सामान खरीदते हैं, ज्यादा से ज्यादा पैसा खर्च करते हैं अच्छा दिखने के लिए। अच्छा बनने के लिए नही। क्यों...

क्या सब कुछ दिखावा है?

अब सोंचने का समय नही है। क्योंकि ये कई मायनों में साबित हो चुका है कि हमारी हर परेशानी की वजह हम खुद हैं । और इसमें कोई दो राय नही है कि हमारी हर समस्या को हमने खुद पैदा किया है । ये कही बाहर से नही हो रहा। कोई और आकर आपको परेशानी में नही डाल रहा आप खुद ही परेशान हैं वो भी अपने अंदर की मानसिकता के कारण। बस हम समझ नही पा रहे है। जीवन के इतने सारे पहलुओं में ये भी एक पहलू है । जिसे समझना बहुत जरूरी है क्योंकि आप की सारी परेशानिया आप से है। या यूं कह लें आप खुद है। क्योंकि इस पूरी दुनिया में सिवाय इंसान के और कोई ऐसा जीव नही है जो सामाजिक रूप से रहता हो। कोई नही है। सिवाय हमारे । क्योंकि हम अलग है । हम सोंच सकते है,समझ सकते हैं,बोल सकते हैं। हम अपनी कल्पनाओं को वास्तविकता का रूप दे सकते है। और उसी वास्तविकता में जीते हैं लेकिन अगर इसकी ऊपरी परत को हटाकर देखा जाए तो आपको ये समझ आएगा कि आखिरमें सब कुछ कल्पना है। हमने अपनी लाइफ में जो भी चीज वास्विकता में देखी है वो पहले कल्पना थी। पहले हमने उसे अपनी कल्पना में देखा। फिर वो अस्तित्व में आई। हर चीज। एक सुई से लेकर सैटेलाइट...

समस्या नहीं तो सफलता भी नहीं।

आपने टीवी पर शेर को हिरण का शिकार करते हुए देखा होगा । आपने देखा होगा कि कैसे शेर हिरणों के झुंड पर अटैक करता है और किसी एक को मार के अपनी भूख को शांत कर लेता है। अब इसे थोड़ा सा चेंज कर देते है सोंचिये क्या हो अगर हिरणों का झुंड भागने की बजाय सारा का सारा शेर की ही तरफ हमला कर दे। शेर कितनो को मरेगा । एक को दो को तीन को चार को पांच को छह को बस इससे ज्यादा शेर का स्टैमिना नही होता कि वो एक ही टाइम में  इतने सारे हिरणों को मार सके । और उसे अपनी जान बचा के भागना पड़ सकता है । बट सारे हिरण भागते क्यों हैं । आपने कभी सोंचा । बिकॉज उनमें से हर एक हिरण शेर को देखते ही ये सोंचने लगता है यार मैं तो अकेला हूँ। अगर नही भागा तो ये मुझे मार के खा जाएगा। एंड जैसे ही वो सब ये सोंचके भागने लगते है शेर का काम और आसान हो जाता है बस दौड़ के उनकी गर्दन दबोचनी होती है ना लड़ना पड़ता है और ना ही कोई कॉम्पटीशन। बस मारा और खा गया। कहानी खत्म। अब जब आप इसे अपनी लाइफ से कोरिलेट करेंगे तो शायद ऊपर वाली बकवास समझ आये। हिरण की तरह हमे भी हर वो मुसीबत , हर वो प्रॉब्लम, हर वो बुरी घटना शेर ही लग...